Move to Jagran APP

अशोका ग्रांड होटल के हेड कुक को नाथनगर में मारी गोली

जागरण संवाददाता, भागलपुर : ललमटिया थाना क्षेत्र के पीपरपांती स्थित पासी टोले में शुक्रवार की रात 10.

By Edited By: Published: Sat, 27 Dec 2014 02:06 AM (IST)Updated: Sat, 27 Dec 2014 02:06 AM (IST)
अशोका ग्रांड होटल के हेड कुक को नाथनगर में मारी गोली

जागरण संवाददाता, भागलपुर : ललमटिया थाना क्षेत्र के पीपरपांती स्थित पासी टोले में शुक्रवार की रात 10.30 बजे शहर के होटल अशोका ग्रांड के हेड कुक मंगल मंडल को बदमाशों ने गोली मार गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। मंगल को जख्मी हालत में परिजनों ने ललमटिया पुलिस के सहयोग से जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया है। चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताई है। गोली उसके बांए आंख की भवें को जख्मी करती हुई निकल गई थी। शरीर से काफी खून निकल जाने से उसकी हालत चिकित्सकों ने गंभीर बताई है। वैसे गोली लगने की बात पर ललमटिया थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह संशय खड़ा कर दिया है कि मंगल को गोली नहीं बल्कि किसी नुकीले खंजर या लोहे के छड़ से हमला कर जख्मी कर दिया गया है। जबकि जख्मी मंगल और उसके परिजनों का बयान है कि उसे गोली लगी है। मंगल ने अपने बयान में कहा है कि वह रात को अपने घर से बाहर रिश्ते के भाई को छोड़ने निकला था। उसे छोड़ कर जैसे ही घर वापस लौटा तभी हमलावरों में एक ने उसे निशाना बना गोली चला दी। गोली उसकी बाएं आंख की भवें के ऊ पर लगी। गोली लगने के बाद वह जमीन पर गिर गया। उसे मरा समझ हमलावर भाग निकले। हमलावरों को वह पहचानता है। मंगल ने स्थानीय चिंटू मंडल, राजेंद्र शर्मा, वरुण मंडल, अर्जुन मंडल, रीता देवी, चितरंजन मंडल, रीता देवी और योगेंद्र मंडल को जानलेवा हमले का आरोपी बनाया है। पुलिस छानबीन शुरू कर दी है।

loksabha election banner

संपत्ति को लेकर चल रहा था विवाद

ललमटिया पुलिस का कहना है कि मंगल का अपने बड़े भाई सहदेव मंडल के साथ नहीं पट रही थी। सहदेव की पत्‍‌नी रीता देवी मंगल को अपना देवर नहीं मानती थी तो उसका भाई भी उसे बतौर भाई पहचानने से इनकार कर रखा था। अक्सर इस बात को लेकर झगड़ा होता रहा था। ललमटिया पुलिस की माने तो तीन दिन पूर्व भाई से मंगल का संपत्ति बंटवारा भी कथित तौर पर कराए जाने की चर्चा है। पुलिस का दावा है कि इसी बात को लेकर विवाद को नए रूप में तूल दिया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.