भाजपा को मिली जीत पर जताया हर्ष
जासं, भागलपुर : हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिले स्पष्ट बहुमत एवं महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव
By Edited By: Published: Sun, 19 Oct 2014 11:04 PM (IST)Updated: Sun, 19 Oct 2014 11:04 PM (IST)
जासं, भागलपुर : हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिले स्पष्ट बहुमत एवं महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली सफलता पर भाजपा नेता डा. मृणाल शेखर एवं भाजपा राष्ट्रीय परिषद की सदस्य उप महापौर डा. प्रीति शेखर ने हर्ष व्यक्त किया है। डा. मृणाल ने कहा कि हरियाणा एवं महाराष्ट्र के बाद पार्टी बिहार एवं झारखंड विधानसभा में शानदार प्रदर्शन करेगी। प्रीति शेखर ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच एवं उनके कार्यो को देखते हुए लोगों ने भाजपा के प्रति विश्वास जताया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें