सैंडिस में भारोत्तोलन व खो-खो प्रमंडल टीम का चयन
जागरण संवाददाता, भागलपुर : सैंडिस कंपाउंड में रविवार को अंडर 17 खो-खो और भारोत्तोलन भागलपुर प्रमंडली
जागरण संवाददाता, भागलपुर : सैंडिस कंपाउंड में रविवार को अंडर 17 खो-खो और भारोत्तोलन भागलपुर प्रमंडलीय टीम का चयन किया गया। इंडोर हॉल में अंडर 19 प्रमंडल कराटे टीम का चयन किया गया। उक्त जानकारी जिला खेल पदाधिकारी मो. शमीम ने दी।
चयनित खिलाड़ियों की सूची :
खो-खो अंडर 17 बालक वर्ग : सचिन कुमार, परशुराम कुमार, ब्रजेश कुमार, सूरज कुमार, सोनू कुमार, शेखर कुमार दास, डब्लू कुमार, संतोष कुमार व गुड्डू कुमार। शमशेर कुमार, अनिकेत आंनद व अभिषेक आनंद अतिरिक्त खिलाड़ी होंगे।
खो-खो अंडर 17 बालिका वर्ग : शर्मिला, गीता, सुरभि, अंजना, मेघा भारती, दीपा कुमारी, चांदनी कुमारी, मोनिका कुमारी, पूजा व पूनम कुमारी। जबकि अस्मिता कुमारी, साक्षी व गूंजा अतिरिक्त खिलाड़ी होंगी।
कराटे अंडर 19 बालक वर्ग : नीलेश कुमार सिंह, प्रिंस कुमार, अंकुश, अभिषेक व आनंद कुमार।
कराटे अंडर 19 बालिका वर्ग : दीपिका कुमारी, अनिता कुमारी, शिवानी, बिजली व शिवंागी।
भारोत्तोलन अंडर 17 बालक वर्ग : निर्मल कुमार, नीतीश कुमार व प्रिंस कुमार।
---------------
भागलपुर को मिला दो स्वर्ण व एक कांस्य पदक
भागलपुर : पटना में रविवार को आयोजित बिहार राज्य महिला खेल प्रतियोगिता के पहले दिन भागलपुर दल ने दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक हासिल किया। जिला खेल पदाधिकारी मो. शमीम ने बताया कि पार्वती सोरेन ने 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण, शॉटपुट में सरोजनी टुडू ने स्वर्ण व मीनू सोरेन ने कांस्य पदक प्राप्त किया।