Move to Jagran APP

पूजा चढ़ने लगा परवान, मंत्रोच्चारण से धार्मिक हो रहा शहर

By Edited By: Published: Sun, 28 Sep 2014 01:01 AM (IST)Updated: Sun, 28 Sep 2014 01:01 AM (IST)
पूजा चढ़ने लगा परवान, मंत्रोच्चारण से धार्मिक हो रहा शहर

जागरण संवाददाता, भागलपुर : शहर के विभिन्न मंदिरों व पूजा पंडालों में हो रहे सप्तशती पाठ और वहां से धूप-धूमना व अगरबत्ती की उठ रही भीनी-भीनी खुशबू से पूरा शहर का माहौल भक्तिमय हो गया है। अधिकतर घरों में भी श्रद्धालु विधि विधान के साथ देवी दुर्गा का पाठ कर रहे है। ग्रामीण क्षेत्रों में शंख-घड़ीघंट की कर्णप्रिय आवाज लोगों में आस्था की जोत जगा रही है। मारवाड़ी पाठशाला एवं सत्कार क्लब कचहरी चौक दुर्गा पंडालों को अब कलाकार रंगीन रुप देने लगे हैं। वहां दुकानें भी सजने लगी है। पंडालों की यही स्थिति आदमपुर, बड़ी एवं छोटी खंजरपुर की भी है। तिलकामांझी प्राचीन दुर्गा मंदिर में भी कलाकार प्रतिमा को जीवंत रूप दे रहे हैं। सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि शहर के प्रमुख पूजा पंडालों को बंगाल एवं झारखंड के कलाकार बना रहे है। कुछ स्थानीय मूर्तिकार को छोड़ प्रतिमा बनाने वाले कलाकार भी बंगाल के मालदह सेहैं।

loksabha election banner

मुंदीचक गढ़ैया में देवी को लगेगा खिचड़ी का महाभोग

मुंदीचक गढ़ैया की देवी वैष्णवी है। यहां सप्तमी के मध्य रात्रि निशा पूजा में मां दुर्गा को खिचड़ी का महाभोग लगाया जाएगा। मंदिर परिसर में भक्तगण बैठक कर प्रसाद ग्रहण करेंगे। परिजनों के लिए भी प्रसाद घर ले जा पाएंगे। पूजा समिति के उपाध्यक्ष पंकज कुमार सिन्हा ने बताया कि यहां 56 वर्षो से देवी की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। ऐसी मान्यता है कि पवित्र मन से भक्तों द्वारा की गई मन्नतें यहां पूरी होती है। इस बार मां की प्रतिमा बेलूर मठ के भव्य पंडाल में स्थापित हो रही है। पंडाल पर करीब तीन लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। मंदिर तक पहुंचने में श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो इसके लिए पूजा समिति के सदस्य काफी सक्रिय है। नर-नारियों के लिए देवी दर्शन का अलग-अलग द्वार बनाया गया है। प्रशासन का भी हर वर्ष बेहतर सहयोग मिलता है। लेकिन नगर निगम की उदासीनता से यहां की सड़क खराब है। बार-बार शिकायत करने पर समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। हालांकि निजी बिजली कंपनी के आने से इस बार जर्जर तार को बदला गया है। उन्होंने बताया कि यहां की प्रतिमा का विसर्जन पांच अक्टूबर को होगा

तीन पूजा समितियां मना रही रजत जयंती

शहर में इस बार तीन प्रमुख पूजा समितियां अपनी 25वीं वर्षगांठ पर रजत जयंती मना रही है। जिसमें सत्कार क्लब, कचहरी चौक छितुन सिंह आखाड़ा, हड़िया पट्टी एवं रेलवे परिसर स्थित चित्रगुप्त स्पोर्टिग क्लब शामिल है। केंद्रीय पूजा समिति के सचिव अभय कुमार घोष सोनू ने बताया कि उक्त तीनों पूजा समितियों ने अपने रजत जयंती के उपलक्ष पर श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए जागरण का कार्यक्रम रखा है। छितुन सिंह अखाड़ा में अष्टमी एवं नवमी को भंडारा का भी भव्य आयोजन होगा।

नाला का टूटा है ढक्कन, हादसे को न्योता

केंद्रीय पूजा समिति के सचिव ने कहा कि कचहरी चौक स्थित सत्कार क्लब के सामने नाला का ढ़क्कन टूटा हुआ है। जो इस व्यस्ततम चौराहे पर बड़े हादसे को न्योता दे रहा है पर निगम प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।

उन्होंने बताया कि दुर्गाबाड़ी व काली बाड़ी पूजा समिति के सदस्यगण बेलूर मठ अखाड़ा के पद्धति से पूजा करते है। इसलिए वहां की प्रतिमा चार अक्टूबर को विसर्जित होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.