तृप्ति, पल्लवी, पोली, रीमा व वर्णिका बेस्ट डांसर
जागरण संवाददाता, भागलपुर : नवरात्र के मौके पर शनिवार को लायनेस क्लब के बैनर पर डांडिया नृत्य कार्यक्रम में महिलाएं और युवतियां झूम कर नाचीं। एक स्थानीय होटल में चले तीन घंटे तक डांडिया नृत्य में मां दुर्गे की आराधना के साथ महिलाओं और युवतियों का डांडिया नृत्य शुरू हुआ जो खत्म होने का नाम नहीं ले रहा था। संगीत की धून और गाने के बोल के साथ महिलाएं थिरक रही थीं।
कार्यक्रम की जिम्मेदारी निभा रहीं लायनेस की अध्यक्ष शशि भुवानियां की मानें तो कार्यक्रम में शहर की महिलाओं ने पूर्ण मनोरंजन किया। इस आयोजन का इंतजार महिलाएं एक वर्ष से कर रही थीं। लायनेस का यह दसवां आयोजन था। अध्यक्ष ने बताया कि बेस्ट डांस का पुरस्कार तृप्ति शर्मा, पल्लवी, वर्णिका, डॉ. पोली, सुल्तानगंज से आईं रीमा सिंह को मिला। ड्रेस का बेस्ट खिताब मीनू बंका और कांता झुनझुनवाला को दिया गया। बेस्ट स्कीन का अवार्ड सुजाता और खूबसूरत मुस्कान का सम्मान स्वाति को मिला। ओवरऑल विजेता खुश्बू, दीपाली और राधा बनीं। प्रेसिडेंट्स च्वाइस अवार्ड वीणा अग्रवाल और परिणिता को गया। सेक्रेटरी च्वाइस अवार्ड शालिनी सिंघानिया को मिला। अध्यक्ष ने कहा कि क्लब का यह धन संग्रह सह मनोरंजन कार्यक्रम है। इससे हुई आय से विकलांगों के बीच ट्राई साइकिल का वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने में उनके साथ क्लब की सचिव नीलम अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रंजना अग्रवाल सहित वीणा अग्रवाल, सुशीला केजरीवाल, शोभा अग्रवाल, शशि खेमका, प्रतिमा अग्रवाल का सहयोग रहा।