भूमि विवाद में महिला की हत्या
खगड़िया। जिले के मानसी थाना क्षेत्र के बंगलिया गाव में आज दोपहर भूमि विवाद में एक महिला की हत्या कर द
By Edited By: Published: Sat, 27 Sep 2014 04:38 PM (IST)Updated: Sat, 27 Sep 2014 04:38 PM (IST)
खगड़िया। जिले के मानसी थाना क्षेत्र के बंगलिया गाव में आज दोपहर भूमि विवाद में एक महिला की हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार महिला को अपराधी ने घर में घुस कर दो गोली मारी, जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई। पुलिस ने शव को जब्त करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। उसी गाव के रहने वाले बिंदुश्वरी सिंह का अपने ही गोतिया के साथ भूमि विवाद चल रहा था। इसे लेकर आज सुबह से ही दोनों ही पक्ष के बीच सुबह से तनाव का माहौल था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें