पश्चिम बंगाल का कुख्यात अपराधी संजय पासवान भागलपुर में गिरफ्तार
By Edited By: Published: Sat, 20 Sep 2014 12:24 PM (IST)Updated: Sat, 20 Sep 2014 12:24 PM (IST)
पटना। पश्चिम बंगाल का कुख्यात अपराधी संजय पासवान उर्फ लाला को भागलपुर के पिरपाती थाना क्षेत्र के सुंदरपुर इलाकेमें पुलिस ने दबोच लिया। वह पश्चिम बंगाल के लोकोपारा का मूल निवासी है। संजय दर्जनों हत्या, लूट जैसे अपराधों में वाछित था। संजय माक्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी से भी जुडा बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि संजय की एक तृणमूल काग्रेस विधायक अजीतत मजूमदार से रंजिश चल रही थी। संजय 2012 में पश्चिम बंगाल पुलिस जवान विश्वजीत की हत्या में भी शामिल रहा है। संजय के माओवादियों से भी संबंध होने के साक्ष्य मिले हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें