बिहार का 50 हजार का इनामी बदमाश दो साथियों के साथ गिरफ्तार
By Edited By: Published: Tue, 15 Jul 2014 03:11 PM (IST)Updated: Tue, 15 Jul 2014 03:11 PM (IST)
अररिया: जिले की रानीगंज पुलिस ने सोमवार की रात बिहार के 50 हजार का इनामी अपराधी बमबम यादव को रानीगंज से गिरफ्तार कर लिया। अपराधी के पास से दो लाख नकदी व हथियार बरामद हुए हैं। बमबम यादव नेपाल जेल ब्रेक काड का आरोपी तथा उस देश में उस पर एक लाख के इनाम की घोषणा है। बमबम के खिलाफ बिहार के विभिन्न थानों में करीब पाच दर्जन संगीन अपराधिक मामले दर्ज है। उसके साथ पकड़े गए दो में से सुभाष यादव 10 हजार का इनामी अपराधी है। वह भी जेल ब्रेक काड का आरोपी है। दूसरा अमित मेहता है। पुलिस उसका आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें