Move to Jagran APP

अपहृत लड़की का शव मिला, दुष्कर्म की आशंका

By Edited By: Published: Fri, 14 Mar 2014 12:03 AM (IST)Updated: Fri, 14 Mar 2014 12:04 AM (IST)
अपहृत लड़की का शव मिला, दुष्कर्म की आशंका

कहलगांव, संवाद सहयोगी : चार दिन पूर्व रसलपुर थाना क्षेत्र के एकचारी पूरबटोला से अपहृत 15 वर्षीय रानी (काल्पनिक नाम) का शव गांव के बाहर बहियार स्थित सीताराम पासवान के कुएं से गुरुवार को बरामद किया गया। दुष्कर्म के बाद लड़की की हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। मृतका के शरीर से कपड़े भी गायब हैं। गांव के सिकंदर पासवान ने कुएं से पानी भरने के दौरान शव देखा। मामले की सूचना मिलते ही कहलगांव एवं रसलपुर थानों की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कुंए से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेजा। पुलिस ने भी दुष्कर्म की आशंका व्यक्त की है। कुंए से कुछ दूरी पर पुलिस ने एक खून लगी गंजी भी बरामद की है। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। मृतका 10 मार्च को कहलगांव के सरसहाय बालिका उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र से मैट्रिक की परीक्षा देकर पिता के साथ घर लौट रही थी। एकचारी ठाकुरबाड़ी चौक पर पिता सामान लेने के लिए रुक गए और रानी को घर भेज दिया। रानी रास्ते से ही गायब हो गई। काफी खोजबीन करने के बाद दूसरे दिन थाने को सूचना दी गई। 12 मार्च को थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया। प्राथमिकी में गांव के ही कुंदन पासवान, रौशन पासवान एवं हरेन्द्र पासवान पर अपहरण करने का आरोप लगाया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एएसपी नीरज कुमार सिंह ने घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट होगा। दुष्कर्म के बिंदु पर भी जांच की जा रही है। तीनों नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.