उजान बाबा थान में नवाह यज्ञ आरंभ
बेगूसराय। बखरी की ऐतिहासिक स्थल उजान बाबा थान में नौ दिवसीय नवाह यज्ञ आरंभ हुआ। पहली बार
बेगूसराय। बखरी की ऐतिहासिक स्थल उजान बाबा थान में नौ दिवसीय नवाह यज्ञ आरंभ हुआ। पहली बार उक्त धार्मिक स्थल पर हो रहे यज्ञ को लेकर दूर-दराज से लोग बड़ी संख्या में पहुंचकर पूजा-अर्चना में जुटे हैं। श्रीराम जयराम जयजय राम के मंत्रोच्चारण से संपूर्ण माहौल भक्तिमय बन गया है। वहीं भगवान के विभिन्न रुपों के झांकी की प्रस्तुति लोगों के आकर्षण का केंद्र बना है। यज्ञस्थल पर बड़ी संख्या में खासकर महिलाएं मंडप का फेरा लगाते देखी जा रही हैं। इससे पूर्व सोमवार की संध्या उदघाटन को लेकर यज्ञ स्थल पर पहुंचे डीएसपी वीरेंद्र कुमार ने वहां मौजूद एक बच्चे के साथ संयुक्त रूप से फीता काटकर नवाह यज्ञ का उदघाटन किया। आयोजन समिति के सदस्य अशोक तुलस्यान उर्फ ढप्पु जी ने बताया कि सोमवार से शुरू हुआ यज्ञ लगातार नौ दिनों तक जारी रहेगा। यज्ञ स्थल पर जुटने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर विधि व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है। यज्ञ की सफलता को लेकर आयोजन समिति के रमन झा, रणधीर तुलस्यान, विनोद पोद्दार, अमरनाथ पाठक, शंभु राय, अनिल राय, रामप्रवेश राय, चानो राय, झाजी राय, रामविलास राय, भुट्टु सदा समेत स्थानीय ग्रामीण जी जान से जुटे हैं।