जनप्रतिनिधियों का प्रशिक्षण संपन्न
बेगूसराय। प्रखंड मुख्यालय स्थित महंत सुखराम दास उच्च विद्यालय में चार पंचायत के जनप्रतिनिधियों का ती
बेगूसराय। प्रखंड मुख्यालय स्थित महंत सुखराम दास उच्च विद्यालय में चार पंचायत के जनप्रतिनिधियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन सोमवार को हो गया। जिसमें मालीपुर, कोरैय, गढ़पुरा एवं कुम्हारसो पंचायत के मुखिया, उप मुखिया एवं वार्ड सदस्य शामिल थे। इस प्रशिक्षण के दौरान पंचायत के आर्थिक सामाजिक राजनीतिक तथा गांव के सर्वांगीण विकास से संबंधित बातों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान पंचायत को मिली राशि का समय पर योजनावद्ध तरीके से खर्च किए जाने तथा सामाजिक, राजनीतिक स्थिति के बारे में भी जानकारी दी गई। वहीं आरक्षण में महिला आरक्षण, जातिगत आरक्षण, ¨लगभेद, निशक्ता पेंशन के संबंध में विशेष जानकारी दी गई। मौके पर बीडीओ सुदामा प्रसाद ¨सह के अलावे प्रशिक्षक प्रकाश चंद्र कुमार, महेश्वर शर्मा, मनोज कुमार, रणधीर कुमार पाठक मौजूद थे।