अस्तित्व बचाने को तालाब का होगा कायाकल्प
बेगूसराय। गढ़पुरा के पंचू ¨सह पोखर के कायाकल्प किए जाने के लिए सामाजिक सरोकार के तहत
बेगूसराय। गढ़पुरा के पंचू ¨सह पोखर के कायाकल्प किए जाने के लिए सामाजिक सरोकार के तहत दैनिक जागरण की पहल का व्यापक असर देखा जा रहा है। दैनिक जागरण के इस अभियान का सरकार के साथ-साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गंभीरता से लिया है।
इस अभियान को लेकर गढ़पुरा प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचू ¨सह पोखर के जीर्ण-शीर्ण अवस्था एवं गंदगी की सफाई अभियान सामाजिक कार्यकर्ता अर¨वद सहनी के नेतृत्व में चलाया गया है। इसमें जुड़े अन्य सहयोगी युवकों में संजय शर्मा, मो. सलीम, मंतोष शर्मा, पंकज ¨सह, लालबाबू महतो व चिरंजीव कुमार ने पोखर का सफाई अभियान शुरू कर दिया है। इन युवाओं का कहना है कि सरकार के द्वारा तालाब की सीढ़ी निर्माण, मुहाने को दुरुस्त कराने तथा अन्य विकास कार्य करने हैं। परंतु इसके रख-रखाव, मुहाने की सफाई, तालाब के अंदर की सफाई जब तक ग्रामीण नहीं करेंगे तब तक किसी भी प्रकार का संपूर्ण स्वच्छता संभव नहीं है। वैसे तो प्रतिवर्ष इन युवकों के द्वारा छठ पर्व पर पूर्ण सफाई, तालाब में पानी के अभाव में आस-पड़ोस के बो¨रग से जल-भराव, चारों तरफ के मुहाने पर घाट की बनावट जैसे कार्य किए जाते रहे हैं। जिसमें ग्रामीणों के द्वारा आर्थिक व मानसिक सहयोग इन्हें मिलता रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि दैनिक जागरण ने तालाब के लिए जो अभियान चलाया है, उसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम होगी। बताते चलें कि इस युवा टीम के द्वारा पंचू ¨सह पोखर के पूर्वी मुहाने पर वृक्षारोपण किया गया तथा उन पेड़ों की सुरक्षा के वास्ते बांस की जाफरी बनाकर घेरेबंदी की गई है। पंचु ¨सह पोखर गढ़पुरा नमक सत्याग्रह स्थल के समीप स्थित है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नमक सत्याग्रह स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने का कार्यक्रम चला रखा है। जिसमें जिला प्रशासन ने इस तालाब को भी सुंदर व आकर्षक तरीके से बनाने की योजना में रखी है।
अर¨वद साहनी : सामाजिक कार्य में अभिरुचि का इस पंचू ¨सह पोखर से मुझे प्रेरणा मिली थी। तब से मैं इस तालाब के ऊपर अपने युवा साथियों के साथ देख-रेख करने का काम करते आ रहा हूं। इधर दैनिक जागरण के द्वारा पोखर पर बराबर दिए जा रहे खबरों से मुझ में विशेष जागृति पैदा हुई है। उसके बाद मैंने ठाना है कि इसकी सफाई व देख-रेख अपने अन्य सहयोगी मित्रों के साथ करता रहूंगा।
¨पटू महतो : हम लोग इस तालाब पर बराबर ध्यान देते हैं। प्रत्येक वर्ष छठ में इसकी विशेष रुप से सफाई की जाती है। ¨कतु सरकार का सही ढंग से इसको करके उपर ध्यान नहीं दिए जाने के कारण इसकी हालत खराब है। सरकारी स्तर से तथा सही तरीके से इसके ऊपर कार्य हो तो यह पोखर देखने लायक हो जाएगा।
महेश्वर महतो : इस पोखर पर कई बार सरकारी योजना से खर्च तो हुआ ¨कतु पोखर का सुधार अब तक नहीं हुआ है। जिससे आज भी पोखर का मुहाना ध्वस्त पड़ा है। बाजार के नाला का गंदा पानी इसमें बहाए जा रहे हैं। जिससे मवेशी को धोने या पानी पिलाने के लिए किसान इस पोखर में अब नहीं लाते हैं। इसका सही तरीके से सुधार हो दैनिक जागरण के इस अभियान से ही पोखर का सुधार सही रूप से हो पाएगा।
संतोष महतो : पंचू ¨सह पोखर गढ़पुरा का आदर्श पोखर होना चाहिए था। इस पर पंचायत योजना से लेकर ब्लॉक से कई बार लाखों रुपए खर्च हुआ है। परंतु, सब कागज पर हुआ है। 1987 के बाढ़ में यह पोखर ध्वस्त हो गया था। तब से इसकी दशा खराब है। इसको ठीक ढंग से बना दिया जाए, तब इसकी देख-रेख साफ-सफाई हमलोग करेंगे तो अच्छा दिखेगा। वैसे प्रति वर्ष साफ-सफाई छठ में हम लोग करते आ रहे हैं।
सिकंदर शर्मा : हम लोग इस तालाब की जब जरुरत पड़ती है सफाई करते हैं। इसका चारों तरफ का मुहाना टूटा पड़ा है। पोखर का बड़ा महत्व है। इसके बारे में जितना अभी लोग समझने लगे हैं, पूर्वज जो पोखर बनाए वे लोग इसकी महत्ता अधिक जानते थे।
कहते हैं अधिकारी
बीडीओ सुदामा प्रसाद ¨सह ने कहा कि तालाब की महत्ता को दैनिक जागरण अखबार ने उजागर किया है, वह काफी सराहनीय है। इसके बारे में यह अखबार सरकार की आंखें खोल दी है। मैं 14वीं वित्त आयोग की राशि प्राप्त होते ही इस तालाब का सबसे पहले विकास करूंगा। तालाब से पानी का लेयर का संतुलन बना रहता है। मनरेगा से भी इसके लिए मदद ली जाएगी। दैनिक जागरण सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दे को गंभीरता से उठाती है और उसे अंजाम तक पहुंचाती है। यह काफी प्रशंसनीय है