परिभ्रमण पर रवाना हुए स्कूली बच्चे
मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत धार्मिक, एतिहासिक एवं दार्शनिक स्थल के लिए गढ़पुरा प्रखंड के मध्य विद्यालय कौड़ा के 50 बच्चे शुक्रवार को रवाना हुए।
(बेगूसराय) : मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत धार्मिक, एतिहासिक एवं दार्शनिक स्थल के लिए गढ़पुरा प्रखंड के मध्य विद्यालय कौड़ा के 50 बच्चे शुक्रवार को रवाना हुए। जिसमें सप्तम एवं अष्टम वर्ग के छात्र-छात्राएं शामिल हैं। इन बच्चों के साथ विद्यालय के शिक्षकों में सुभाष चंद्र चौधरी, अमरेश कुमार, राजीव कुमार, राजेश कुमार, सोमवती एवं दीपक कुमार छात्र-छात्राओं की निगरानी एवं दर्शनीय स्थल के बारे में जगह-जगह जानकारी देने के लिए साथ चल रहे हैं। बताया गया कि परिभ्रमण पर निकले कौड़ा विद्यालय के छात्र-छात्राओं को पूसा कृषि विश्वविद्यालय का भ्रमण करते हुए दरभंगा के म्यूजियम, मां काली मंदिर समेत कई दर्शनीय स्थल देखने के बाद बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए कुशेश्वर स्थान भी ले जाया जाएगा।