बाढ़ से अब तक नौ लोगों की गई जान
बेगूसराय : जिला प्रशासन ने बाढ़ से नौ लोगों के मरने की पुष्टि की है। एक प्रेस बयान जारी कर
By Edited By: Published: Sat, 27 Aug 2016 03:08 AM (IST)Updated: Sat, 27 Aug 2016 03:08 AM (IST)
बेगूसराय : जिला प्रशासन ने बाढ़ से नौ लोगों के मरने की पुष्टि की है। एक प्रेस बयान जारी कर आपदा प्रबंधन के प्रभारी पदाधिकारी ने बताया है कि बाढ़ के कारण नौ पशु की भी मौत हुई है। उन्होंने बाढ़ राहत का जिक्र करते हुए कहा है कि जिले के आठ प्रखंडों के 41 पंचायतों की तीन लाख आबादी बाढ़ प्रभावित है। इसमें से 30 हजार 123 परिवार निष्काषित आबादी में शामिल है। कहा है कि प्रभावित लोगों के लिए वर्तमान में 60 कैंप संचालित है। राहत के तौर पर 41 हजार 683 पैकेट सूखा राहत का वितरण किया गया है। साथ ही 6 हजार 486 पोलीथीन का वितरण भी किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें