हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने निकाली जागरूकता यात्रा
हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को अखंड भारत दिवस पर सदर प्रखंड क्षेत्र के अमरौर के बाबा अजगैबीनाथ मंदिर में भारत माता की पूजा-अर्चना की और भारत को पुन: अखंड करने की सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया।
बेगूसराय। हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को अखंड भारत दिवस पर सदर प्रखंड क्षेत्र के अमरौर के बाबा अजगैबीनाथ मंदिर में भारत माता की पूजा-अर्चना की और भारत को पुन: अखंड करने की सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया। अजगैबीनाथ मंदिर से जैमरा, पपरौर तक एक अखंड भारत जागरूकता यात्रा निकाली गई। पूरे रास्ते भारत माता की जय, वंदे मातरम् जैसी गगनभेदी नारा लगाया गए। इसका नेतृत्व जिला अध्यक्ष गोपाल झा और अमरौर के नीतीश कुमार ने संयुक्त रूप से किया। यात्रा पुन: विभिन्न रास्तों से लौटकर बाबा अजगैबीनाथ मंदिर पहुंचा और वहां सभा का रूप ले लिया। सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा आज के ही दिन पाकिस्तान भारत से अलग हुआ था। लेकिन वो भारत का अभिन्न हिस्सा है। जिसे हम लेकर रहेंगे। भारत का जितना टुकड़ा हुआ सबको एक-एक कर भारत को अखंड करने की सभी राष्ट्रवादी लोगों से अपील की। किशन कुमार ने कहा आज का यात्रा लोगों को जागरूक करने के लिए निकाली गई थी।
सुशांत सुमन ने कहा कि भारत के ही देशद्रोही के कारण अखंड भारत को खंडित किया गया। जिसे अब अखंड करने का समय आ गया। मौके पर बरौनी प्रखंड संयोजक सुमन पाठक, अजीत ¨सह, नीरज हिन्दुस्तानी, राहुल पाठक, विष्णु देवा, अविनाश भूमिहार, सत्यम, सोनू, राजीव, सौरभ, विक्रम ¨सह डाईनामाइट आदि मौजूद थे।