विवाहिता की हत्या कर शव फेंका
थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव के पास बनिया गाछी गजबोर (काला डोभ) से शुक्रवार की शाम पुलिस ने अज्ञात विवाहिता का शव बरामद किया है।
(बेगूसराय) : थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव के पास बनिया गाछी गजबोर (काला डोभ) से शुक्रवार की शाम पुलिस ने अज्ञात विवाहिता का शव बरामद किया है। ग्रामीणों ने शव को देखने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ¨सह ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया है। उन्होंने बताया कि महिला के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं पाया गया है। साथ ही घटनास्थल से किसी तरह की कोई संदिग्ध हथियार या वस्तु भी नहीं मिला है। समझा जाता है कि महिला की अन्यत्र हत्या कर शव को यहां फेंक दिया गया है। इधर ग्रामीणों ने बताया कि बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर मौजी हरि¨सह पंचायत से सटे मुसहरनियां बाहा पर खून के निशान तथा फूटी हुई चूड़ी पाई गई है। समाचार प्रेषण तक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है।