जदयू की बैठक में सात निश्चय योजना पर चर्चा
शनिवार को चेरिया बरियारपुर प्रखंड मुख्यालय में जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित ।
बेगूसराय। शनिवार को चेरिया बरियारपुर प्रखंड मुख्यालय में जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। प्रखंड अध्यक्ष मो. जियाउल्लाह ने इसकी अध्यक्षता की। बैठक में सरकार के सात निश्चय, शराबबंदी, कौशल विकास, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, आरटीपीएस तथा लोक शिकायत निवारण अधिनियम पर कार्यकर्ताओं ने विस्तार से चर्चा की। वहीं सरकार के द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के बावजूद अधिकारियों के द्वारा गुमराह किए जाने पर कार्यकर्ताओं ने क्षोभ व्यक्त किया। वक्ताओं ने प्रशासन को बेनकाब कर सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आमजन तक पहुंचाने के लिए पार्टी स्तर से कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष पंकज ¨सह, युवा जदयू जिला महासचिव राजन यादव, प्रमुख विनीता नुतन, सावित्री देवी, राजीव कुशवाहा, विपीन मिश्र, प्रसादी महतो, शशिभा देवी, तेतर साह, धर्मराज कुमार, उमेश बालाजी, संतोष पासवान, रामबिलास वर्मा आदि उपस्थित थे।