गंगा के जलस्तर में वृद्धि बढ़ा रही मुश्किलें
बेगूसराय। बरौनी प्रखंड अंतर्गत मल्हीपुर दक्षिणी पंचायत के सिमरिया घाट ¨बदटोली के करीब आधा
बेगूसराय। बरौनी प्रखंड अंतर्गत मल्हीपुर दक्षिणी पंचायत के सिमरिया घाट ¨बदटोली के करीब आधा दर्जन से अधिक वार्डों में गंगा नदी का पानी घुस गया है। गंगा नदी के पानी में एकाएक वृद्धि होने के साथ सिमरिया घाट ¨बदटोली, मल्हीपुर ¨बदटोली, कसहा दियारा पंचायत के नया कसहा, शिवनगर, पुरानी कसहा, डुमरा दियारा, जलजीरा, विजयगढ, सीतापुर क्षेत्र के करीब 15 हजार लोग गंगा नदी के पानी से पूरी तरह प्रभावित है। इधर सिमरिया घाट ¨बदटोली में करीब पांच हजार लोग बाढ़ के पानी से पूरी तरह प्रभावित हैं। यहां के लोगों के सामने खाने पीने, बच्चों की सुरक्षा, पशुओं का चारा की किल्लत को लेकर परेशान हैं। बाढ़ में फंसे लोगों को जिला प्रशासन व बरौनी बीडीओ ओम राजपूत, सीओ विजय कुमार तिवारी, मोकामा बीडीओ नीरज कुमार, सीओ जयकृष्ण प्रसाद, मरांची थाना प्रभारी दिनेश बहादुर ¨सह, जीरोमाइल इंस्पेक्टर अमरनाथ ¨सह, चकिया प्रभारी राज रतन, मुखिया रंजीत कुमार, जिप सदस्य राजीव कुमार ¨सह, पैक्स अध्यक्ष टुनटुन निषाद, मुखिया उमा देवी सहित अन्य लोगों के सहयोग से उंचे स्थान पर या सामुदायिक भवन, काली धाम के पास बने सामुदायिक भवन, विद्यालय में सुरक्षित पहुंचाया गया। उनके खाने का इंतजाम सिद्धाश्रम मां कालीधाम एवं अन्य लोगों के सहयोग से किया जा रहा है। रविवार को बरौनी एवं मोकामा, पटना के संयुक्त अभियान में सभी बाढ़ पीड़ित लोगों की सूची बनाकर उन्हें सुविधा मुहैया कराने की पहल की जा रही है। वहीं बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए सिमरिया घाट ¨बदटोली में छह नाव, मल्हीपुर ¨बदटोली में दो, बरियाही में एक नाव आने-जाने हेतु दिया गया है। जिसका खर्च जिला प्रशासन देगी। साथ ही दर्जनाधिक बाढ़ प्रभावित परिवार एनएच 31 के किनारे राजेंद्र पुल स्टेशन के पास अपने पशु व परिवार को लेकर किसी तरह अपनी जान बचा रहे हैं। बरौनी बीडीओ ओम राजपूत ने बाढ़ प्रभावित लोगों के सुरक्षा हेतु डाक्टरों की टीम कैंप करके बाढ़ प्रभावित लोगों की जांच करके दवा वितरण का निर्देश दिया।