जागरण ने समझाया तालाब का महत्व : विनोद ¨सघानियां
बेगूसराय। दैनिक जागरण के राष्ट्रीय अभियान तलाश तालाबों की का समाज में व्यापक असर दिखने लगा
बेगूसराय। दैनिक जागरण के राष्ट्रीय अभियान तलाश तालाबों की का समाज में व्यापक असर दिखने लगा है। इसी अभियान से प्रेरित होकर एवं तालाब की महत्ता को समझते हुए मंगलवार को गढ़पुरा के दर्जनों लोग तालाब की दुर्दशा विषय पर परिचर्चा आयोजित की। ग्रामीण विनोद कुमार ¨सघानियां, टुनटुन शर्मा, अनित कुमार यादव, सुशील कुमार ¨सघानिया, सियाराम दास व मोती दास समेत कई अन्य ने कहा कि सब कुछ हमलोग सरकार के भरोसे पर छोड़ देते हैं। उसी का नतीजा है कि आज तालाब का अस्तित्व समाप्त होते जा रहा है। हम ग्रामीण संस्कार, ऐतिहासिकता एवं जलचक्र के इस आवश्यक अवयव तालाब के ऊपर लोगों ने ध्यान नहीं दिया। उसी को लेकर आज पोखरों की दशा खराब है। जहां लोग स्नान करते थे। मवेशी को पानी पिलाना और उसे नहलाया करते थे, अब ये सब काम तो दूर उसके सड़े पानी की ओर झांकते तक नहीं हैं। अब वक्त आ गया है इन तालाबों की ओर समाज के हर वर्ग के लोगों को ध्यान देने की। देर किया तो भूगर्भ के पानी का लेयर इतना नीचे चला जाएगा कि लोग पीने के पानी के लिए तड़पने लगेंगे। इसके लिए हमें जल्द से जल्द संभलना होगा। दैनिक जागरण अखबार ने लोगों को समय रहते जगाने का काम किया है। इसके लिए हमलोग पदाधिकारी से भी मिलेंगे। इसके अलावा स्थानीय लोगों को भी संकल्प लेना होगा कि तालाब के अस्तित्व की रक्षा कैसे करेंगे। इस मौके पर लोगों ने कई प्रकार के सुझाव दिये।