पूर्व जिला जज को दी गई श्रद्धांजलि
वकील संघ के सदस्य रहे पूर्व जिला जज दिवंगत रामपक्ष सिन्हा को वकील संघ की ओर से श्रंद्धाजली दी गई।
बेगूसराय। वकील संघ के सदस्य रहे पूर्व जिला जज दिवंगत रामपक्ष सिन्हा को वकील संघ की ओर से श्रद्धांजलि दी गई। वहीं जिला वकील संघ के अधिवक्ता सियाशरण चौधरी की अध्यक्षता में शोकसभा आयोजित की गई। शोकसभा में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
इधर जिला एवं सत्र न्यायाधीश गंगोत्री राम त्रिपाठी के न्यायिक प्रकोष्ठ शोकसभा आयोजित कर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
रामपक्ष सिन्हा वर्ष 1990 में न्यायिक सेवा से अवकाश ग्रहण करने के बाद जिला वकील संघ बेगूसराय की सदस्यता ग्रहण किया था। विगत 15 अक्टूबर को उनका निधन मुजफ्फरपुर में हो गया। शोकसभा व्यक्त करने वालों में पूर्व जिला वकील संघ के अध्यक्ष राममूर्ति प्रसाद ¨सह, गोपाल कुमार, पूर्व महामंत्री अशोक कुमार राय, पूर्व एपीपी रंजन कुमार सिन्हा, वशिष्ट कुमार अंबष्ट, प्रभाकर कुमार सिन्हा, साह इज्जुर्रहमान आदि शामिल हैं।