स्वामी रामानंद की मनाई गई जयंती
स्वामी रामानंद की जयंती के मौके पर प्रखंड के बहुआरा गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
By Edited By: Published: Sat, 21 Jan 2017 03:02 AM (IST)Updated: Sat, 21 Jan 2017 03:02 AM (IST)
बेगूसराय। स्वामी रामानंद की जयंती के मौके पर प्रखंड के बहुआरा गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर गांव की ठाकुरबाड़ी से शोभायात्रा निकाली गई। पंचायत के मुखिया रंजीत कुमार ने फीता काट कर समारोह का उद्घाटन किया। इसमें दूरदराज से आए साधु संतों एवं ग्रामीणों के सहयोग से झांकी निकाली गई। मौके पर बहुआरा, चमराही, बेला, सांखू गांव तक हाथी-घोड़े एवं गाजे-बाजे के साथ भ्रमण किया गया। इस क्रम में वैदिक मंत्रोच्चार भी होता रहा। मौके पर स्थानीय ठाकुरबाड़ी के महंत, सरपंच राजेश यादव, परिहारा ओपी के एएसआइ नृपेंद्र ¨सह, रंजय कुमार, मिट्ठू कुमार, उदय कुमार आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें