मंसूरचक में शांतिपूर्ण रहा मतदान
(बेगूसराय) : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2016 के नवम चरण में गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र में मतदान शां
(बेगूसराय) : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2016 के नवम चरण में गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। मंसूरचक प्रखंड में जिला परिषद के एक, पंचायत समिति के दस, मुखिया एवं सरपंच पद के आठ तथा वार्ड सदस्य एवं पंच के 103 पदों के लिए चुनाव कराया गया। यहां मतदाताओं की कुल सं .50724 है जिसमें महिला मतदाताओं की संख्या 23682 एवं पुरूष मतदाताओं की संख्या 27040 है। इसके लिए 67 भवनों में कुल 104 मतदान केंद्र बनाये गए थे। मतदान के सफल संचालन के लिए क्षेत्र में 125 मतदान कर्मियों को लगाया गया था। शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर प्रखंड एवं जिला प्रशासन व पुलिस बल दिनभर सक्रिया दिखे। नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंसूरचक प्रखंड में 66 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
मतदान सात बजे आरंभ होने के पूर्व से ही मतदाताओं का मतदान केंद्रों पर पहुंचना आरंभ हो गया था। प्रखंड के अधिकांश बूथों पर मतदान के लिए महिला मतदाता काफी संख्या में पहुंची। कतार में खड़ी महिलाओं ने बताया कि पहले मतदान फिर जलपान करूंगी। महिलाओं ने मंसूरचक बाजार स्थित बूथों पर बताया कि इसी मतदान से पंचायत की सरकार बनेगी। इसलिए प्रत्याशियों के चयन में लोग सावधानी बरत रहे हैं। ताकि आमजनों की जनसमस्याओं का निष्पक्ष निष्पादन हो सके। इस चुनाव में युवाओं में भी काफी उत्साह दिखा। वहीं लगभग सभी बूथों पर प्रत्याशी व समर्थक अपने अपने मतदाताओं को घर से बुलाकर मतदान करने प्रेरित कर रहे थे। यही कारण है कि सुबह सात बजे से ही मतदाताओं की लंबी कतारें लगी रही। प्रचंड धूप व चिलचिलाती गर्मी के बावजूद मतदाताओं में जबरदस्त उमंग देखा गया। पुरुषों की अपेक्षा प्रत्येक बूथ पर महिलाओं की लंबी कतारें देखी गई।