विद्यालय शिक्षा समिति का गठन
प्रखंड क्षेत्र की बाड़ा पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय तेतराही में गुरुवार को संकुल स्तरीय बैठक आयोजित की गई।
बेगूसराय। प्रखंड क्षेत्र की बाड़ा पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय तेतराही में गुरुवार को संकुल समन्यवक तारकेश्वर यादव की अध्यक्षता में विद्यालय शिक्षा समिति का गठन किया गया। इस अवसर पर पर्यवेक्षक हरेराम महतो की मौजूदगी में 17 सदस्यीय कार्यकारणी समिति का गठन हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से कामनी देवी को सचिव व भवानी देवी, राधा देवी, सरिता देवी, मंजू देवी, सुनीता देवी, जलीसा बेगम, मुश्तरी खातून, रामकुमारी देवी को सदस्य पद के लिए चयनित किया गया। मौके पर विद्यालय शिक्षा समिति की अध्यक्ष मसीरा खातून, प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रभाकर नवीन, वरीय शिक्षक रामसागर यादव, पंसस कैलाश चौरसिया, सुंदरेश कुमार, परमानंद शर्मा, अजित कुमार, बीरबल यादव, मो. किताबुद्दीन, ¨वदेश्वर यादव, मनोज यादव, र¨वद्र कुमार यादव, रामपुकार साह, उपेंद्र यादव, विष्णुदेव यादव आदि ने विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाने पर विशेष बल दिया।