भोज खाने खिलाने के विवाद में जमकर मारपीट
बेगूसराय : मंगलवार की सुबह प्रखंड के मेघौल मुस्लिम टोला में भोज खाने व नहीं खिलाने के विवाद
बेगूसराय : मंगलवार की सुबह प्रखंड के मेघौल मुस्लिम टोला में भोज खाने व नहीं खिलाने के विवाद ने अचानक ¨हसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट में कुल 20 लोग जख्मी हो गए। इसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। घायलों ने बताया कि बबलू मियां के बेटे की शादी के दावत में पड़ोसी मो. रसूल और नवी हसन को बारने को लेकर मो. गफूर और मो. तनवीर के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्ष के समर्थक एक दूसरे पर परंपरागत हथियार से टूट पड़े। इसमें मो. गफूर सहित उनके पक्ष के मो. कासिम, मो. युनूस, मो. तैयब, मो. शमीम, मो. नूरमलिक, मो. नवीहसन, शकीला खातून, शबनम बेगम, मो. शहजाद, मो. अल्ताम, मो. जुबरहीम एवं मो. इसराइल तथा मो. तनवीर के पक्ष से मो. तनवीर, मो. शमीम, मो. मंसूर, आसमा बेगम, मो. अख्तर, मो. जमील, सबीउल्लाह कुल 20 लोग जख्मी हो गए। सभी जख्मी को तत्काल चिकित्सा हेतु खोदावंदपुर पीएचसी ले जाया गया। जहां इलाज चल रहा है। आधा दर्जन लोगों की स्थिति गंभीर है। जिसे बेगूसराय रेफर करने की प्रक्रिया चल रही थी। घटनास्थल पर समाचार प्रेषण तक पुलिस नहीं पहुंची थी। स्थानीय मुखिया पुरुषोत्तम ¨सह ने घटना की पुष्टि की है।
इधर सोमवार की रात्रि प्रखंड के विदुलिया गांव में भूमि विवाद को लेकर दुखा महतो व राजा महतो के बीच हुई मारपीट में रामउदय महतो, श्यामदेव महतो, सीमा कुमारी एवं निशा कुमारी जख्मी हो गए। सभी घायलों का इलाज स्थानीय पीएचसी में चल रहा है। घटना की सूचना स्थानीय सरपंच उषा देवी ने दी।