जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक में सदस्यता अभियान पर चर्चा
(बेगूसराय) : बलिया में जदयू कार्यकर्ताओं, पंचायत अध्यक्षों एवं प्रखंड कार्यकारिणी की समीक्षात्मक
(बेगूसराय) : बलिया में जदयू कार्यकर्ताओं, पंचायत अध्यक्षों एवं प्रखंड कार्यकारिणी की समीक्षात्मक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता रामप्रवेश ¨सह ने की। बैठक में प्रवक्ता मृत्युंजय कुमार ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री सह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के निर्देश पर पांच जून से सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। बलिया में 104 बूथों पर उसी दिन सदस्यता अभियान प्रारंभ होगा। सभी बूथों पर दो-दो क्रियाशील सदस्य बनाए जाएंगे एवं उसी दिन कम से कम पांच हजार सदस्य पार्टी से जोड़े जाएंगे। वहीं प्रखंड अध्यक्ष रामप्रवेश ¨सह ने कहा, सदस्यता अभियान के साथ ही 11 जून से नियमित रूप से आफिस चलाया जाएगा। पंचायत के कार्यकर्ताओं की समस्या सुनकर संबंधित विभाग में उसके कार्य के लिए भेजा जाएगा। साथ ही 29 मई को प्रखंड की विस्तारित बैठक होगी। बैठक में अध्यक्ष रामप्रवेश ¨सह, उपाध्यक्ष राजू चौधरी, महासचिव प्रेम रंजन कुमार, शबनम ¨सह, विक्की कुमार, प्रवक्ता मृत्युंजय कुमार, कोषाध्यक्ष कुंदन रस्तोगी, संजय ¨सह, मनोज दास, सुधांशु, सच्चिदानंद ¨सह, सुनील महतो, विरेश्वर, मुकुंद, दिनेश ¨सह, परमेश्वर महतो, सुधीर महतो, विजय अग्रहरी, जगदेव पासवान, नन्हें मौजूद थे।