प्रमुख ने विद्यालय व आगनबाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण
बेगूसराय। डंडारी प्रखंड क्षेत्र की बांक पंचायत के दो विद्यालय व दो आंगनबाड़ी केंद्रों का प्रखं
By Edited By: Published: Wed, 22 Feb 2017 03:05 AM (IST)Updated: Wed, 22 Feb 2017 03:05 AM (IST)
बेगूसराय। डंडारी प्रखंड क्षेत्र की बांक पंचायत के दो विद्यालय व दो आंगनबाड़ी केंद्रों का प्रखंड प्रमुख आशा देवी ने मंगलवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय बांक मुसहरी टोल में छात्रों की उपस्थिति अधिक दर्ज थी। मीनू के अनुसार भोजन नहीं बना था। उत्क्रमित मध्य विद्यालय बांक में स्थिति संतोषजनक पाया गया। आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 29 पर सेविका-सहायिका मौजूद थीं। परंतु, बच्चा गायब था। आगनबाड़ी केंद्र संख्या 54 में सब ठीक था। लेकिन पोषाहार बंद था। पूछे जाने पर बताया गया कि जनवरी से राशि नहीं मिलने से पोषाहार बंद की सूचना अधिकारी को दी गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें