गड्ढा में डूबने से बालक की मौत
बेगूसराय। थाना क्षेत्र के भगतपुर में गड्ढा में जमे पानी में डूबने से बुधन चौधरी के दो वर्षीय पु
बेगूसराय। थाना क्षेत्र के भगतपुर में गड्ढा में जमे पानी में डूबने से बुधन चौधरी के दो वर्षीय पुत्र की मौत हो गई। बताया गया कि खेलने के क्रम में बच्चा लुढक कर गड्ढे में चला गया। जिससे बेहोशी हालत में इलाज के लिए ले जाया गया। लेकिन चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ट्रक ने बोलेरो में मारी टक्कर, सात गंभीर
बलिया (बेगूसराय) : थाना क्षेत्र एनएच 31 मालगोदाम के समीप ट्रक ने बोलेरो में टक्कर मार दिया। इससे बोलेरो में सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें हाजीपुर के मनीष कुमार, कृष्णा तिवारी, कुंदन तिवारी, मोहन पांडे, ऋतिक कुमार, शोकहारा बरौनी के मनोज मिश्रा एवं मनोज पांडे घायल हो गए। सभी का इलाज बलिया अनुमंडलीय अस्पताल में किया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए मनीष कुमार को बेगूसराय रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में बताया गया कि सभी बोलेरो से खगड़िया महेशखूंट से लड़की देखकर हाजीपुर लौट रहे थे।