गुरु गोष्ठी का आयोजन
बेगूसराय। प्रखंड के विभिन्न मध्य व प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की गुरुगोष्ठी गुरुवार को
By Edited By: Published: Fri, 27 Nov 2015 05:11 PM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2015 05:11 PM (IST)
बेगूसराय। प्रखंड के विभिन्न मध्य व प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की गुरुगोष्ठी गुरुवार को बीआरसी में हुई। इसकी अध्यक्षता बीइओ चंदेश्वर मंडल ने की। वर्ग एक से आठ तक के बच्चों के खाता खुलवाने की बात कही गई। अभिभावक के साथ संयुक्त खाता बच्चों का खुलना है। प्रयास केंद्र, बेंच, डेस्क, छात्रवृत्ति सहित विद्यालय विकास अनुदान, मरम्मति एवं रख-रखाव 2015-16 का उपयोगिता प्रमाण पत्र संबंधित विद्यालय के प्रधान से मांगा गया है। पांच दिसंबर को निश्शक्तता जांच का कैंप बीआरसी में आयोजित किया जाएगा। मौके पर विश्वभूषण ¨रकू, राम विलास महतो, रौशन कुमार, शैलेश कुमार, अभय कुमार झा, मिथिलेश कुमार, रवींद्र कुमार, शैलेश कुमार सुधाकर आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें