गरीबों के बीच कंबल वितरित
बेगूसराय। बरौनी रिफाइनरी की मान्यता प्राप्त यूनियन बरौनी तेलशोधक मजदूर यूनियन के नेताओं द्वार
बेगूसराय। बरौनी रिफाइनरी की मान्यता प्राप्त यूनियन बरौनी तेलशोधक मजदूर यूनियन के नेताओं द्वारा पिछले पांच दिनों से लगातार गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है। इसकी जानकारी देते हुए बीटीएमयू के संगठन सचिव ललन कुमार ने बताया कि बरौनी रिफाइनरी में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह कार्य विगत पांच दिनों से जारी है। पहले बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप के क्वाटरों में कार्यरत कर्मियों के बीच कंबल वितरित किया गया। उसके बाद यहां के सफाई कर्मचारियों को कंबल दिया गया और अब बरौनी रिफाइनरी के आसपास के गांवों में बीटीएमयू के सदस्यगण जाकर कंबल बांट रहे हैं। इस कार्य में बरौनी तेल शोधक मजदूर यूनियन के कार्यकारी महासचिव संजीव कुमार, आशुतोष कुमार मुन्ना, राजीव कुमार, राकेश कुमार आदि अहम भूमिका निभा रहे हैं।