एमओ के निरीक्षण से हड़कंप
बेगूसराय। बरौनी प्रखंड के विपणन पदाधिकारी ने गुरुवार को गढ़हरा स्थित प्रमोद राय के जन वित
By Edited By: Published: Thu, 26 Nov 2015 07:35 PM (IST)Updated: Thu, 26 Nov 2015 07:35 PM (IST)
बेगूसराय। बरौनी प्रखंड के विपणन पदाधिकारी ने गुरुवार को गढ़हरा स्थित प्रमोद राय के जन वितरण प्रणाली दुकान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान काफी अनियमितता पाई गई। जिस पर विपणन पदाधिकारी ने उक्त डीलर का स्टॉक पंजी एवं वितरण पंजी को जब्त कर लिया। उक्त घटना की भनक लगते ही शेष डीलरों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद कर भाग निकले। बताया जाता है कि उक्त डीलर के विरुद्ध राशन किरासन में कम वजन देने आदि का आरोप उपभोक्ताओं द्वारा लगाया गया था। इधर विपणन पदाधिकारी से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि पंजी की जांच पड़ताल करने हेतु लाया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें