स्वच्छ भारत अभियान को और गति की जरूरत
बेगूसराय । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पिछले साल 2 अक्टूबर को प्रारंभ किए गए स्वच्छ भारत अभिया
बेगूसराय । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पिछले साल 2 अक्टूबर को प्रारंभ किए गए स्वच्छ भारत अभियान के तहत यहां के शहरी क्षेत्र में विशेष रूप से सफाई अभियान चलाया गया था। इस दौरान जन प्रतिनिधियों सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया था। लोगों ने खुद से अपने हाथ में झाड़ू थामा तथा सड़कों व गलियों की सफाई की थी। परंतु बीतते समय के साथ जन प्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा चलाया गया उक्त अभियान धीरे-धीरे शिथिल पड़ गया। नतीजतन शहर की कई सड़कों पर अब भी गंदगी जमा रहता है। जिसका उदाहरण मुंगेरीगंज, सदर अनुमंडल कार्यालय के समीप की सड़कें आदि हैं। मुंगेरीगंज निवासी शत्रुघ्न कुमार, विजय कुमार, जवाहर ¨सह, नबाव चौक के लाका कुमार आदि ने कहा कि सड़क पर आज भी गंदगी पड़ी रहती है। जिसे स्थानीय लोगों द्वारा भी साफ किया जाता है। हालांकि एक साल बाद शुक्रवार को एक बार फिर से लोगों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रारंभ किए गए स्वच्छ भारत अभियान की याद आई। शुक्रवार को कई संस्थानों के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, जन प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सड़क पर झाड़ू लगा अभियान को गति देने का प्रयास किया है। अभियान में शामिल लोगों ने ऐसे कार्य में सामुहिक सहयोग की जरूरत बताई। इन सब बातों के बावजूद इस अभियान को सार्थक करने के लिए और गति देने की जरुरत है।