लोडेड पिस्टल के साथ एक युवक गिरफ्तार
बेगूसराय। मटिहानी थाना अंतर्गत खोरमपुर ढाला के समीप मटिहानी थाना की पुलिस ने एक युवक को
By Edited By: Published: Mon, 31 Aug 2015 08:33 PM (IST)Updated: Mon, 31 Aug 2015 08:33 PM (IST)
बेगूसराय। मटिहानी थाना अंतर्गत खोरमपुर ढाला के समीप मटिहानी थाना की पुलिस ने एक युवक को लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया। मटिहानी थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि एक युवक खोरमपुर ढाला पर पिस्टल के साथ खड़ा है। पुलिस पहुंची तो युवक बाइक छोड़कर भागने लगा। पुलिस दौड़कर युवक को पकड़ ली। युवक के पास से एक लोडेड पिस्टल बरामद हुआ है। युवक की पहचान मटिहानी निवासी होमगार्ड जवान उपेंद्र ¨सह के पुत्र धर्मेंद्र कुमार के रूप में हुई है। वहीं एक अन्य युवक खोरमपुर निवासी ¨वदेश्वरी भगत के पुत्र कन्हैया भगत को भी शक के आधार पर थाना लाया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें