डूबने से अधेड़ की मौत
बेगूसराय। छौड़ाही प्रखंड के बखड्डा चनहा बहियार में डूबकर एक चरवाहे की मौत रविवार
बेगूसराय। छौड़ाही प्रखंड के बखड्डा चनहा बहियार में डूबकर एक चरवाहे की मौत रविवार की शाम हो गई। मृतक की पहचान सावंत पंचायत के बखड्डा निवासी 50 वर्षीय राम प्रताप यादव के रुप में उनके परिजनों ने की है। घटना के संबंध मे मृतक के परिजनों ने बताया की वह प्रतिदिन की तरह बखड्डा व बाद बखड्डा गांव के बीच बहने वाली चनहा नाला के बहियार से जानवरों के लिए चारा लेने गये थे। शाम तक घर वापस नहीं आने पर उनको खोजने गये, तो चनहा के पानी में राम प्रताप का शव मिला। परिजनों के अनुसार गहरे पानी में से घास निकालने व मृतक को तैरना नही के कारण हादसा हुआ। वहीं सूचना पर पहुंचे पंचायत समिति सदस्य अंकित कुमार यादव ने परिजनों को ढाढस बंधा अंचल प्रशासन से मृतक के परिजनोँ को उचित मुआवजा देने की मांग की है। राजस्व कर्मचारी सावंत व उप मुखिया ने भी घटना की पुष्टि की है।