निखिल गुरु पूर्णिमा महोत्सव आयोजित
बेगूसराय। निखिल गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन शुक्रवार को साई शिव नर्सिंग कालेज छोटी एघु परिसर में
बेगूसराय। निखिल गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन शुक्रवार को साई शिव नर्सिंग कालेज छोटी एघु परिसर में आयोजित किया गया। महोत्सव का उदघाटन बेगूसराय के विधायक सुरेन्द्र मेहता ने किया। इस अवसर पर आचार्य स्वरूप सुजय कुमार सिन्हा ने गुरु की जीवन में महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुरु के बिना मानव का जीवन अधूरा है। गुरु का महत्व जीवनदाता से भी अधिक है, क्योंकि ज्ञान के बिना जीवन में अनेक विसंगतियां आएगी। ऐसी परिस्थिति में गुरु ही सही मार्ग दर्शन देते हैं। शिव संपूर्ण जगत के गुरु हैं। इसलिए शिव को अपनी सभी विसंगितयों को समर्पण कर देने का दिन गुरु पूर्णिमा है। इस अवसर पर कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किये। महोत्सव को सफल बनाने में गिरीश कुमार, नंद लाल साह, अनिल कुमार, शिवजी प्रसाद ¨सह आदि ने सहयोग प्रदान किया।