कॉलेज में सीटें बढ़ाने की मांग
बेगूसराय। एसएनएन आर कॉलेज चमथा में कला एवं विज्ञान संकाय की सभी सीटें भर जाने के कारण सरकार से सीटे
By Edited By: Published: Tue, 28 Jul 2015 07:16 PM (IST)Updated: Tue, 28 Jul 2015 07:16 PM (IST)
बेगूसराय। एसएनएन आर कॉलेज चमथा में कला एवं विज्ञान संकाय की सभी सीटें भर जाने के कारण सरकार से सीटें बढ़ाने की मांग की गई है। यह जानकारी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अशोक कुमार सिंह अमर ने यहां एक विज्ञप्ति में दी। उन्होंने कहा कि बोर्ड को सीटें बढ़ाने के लिए लिखा गया है। अगर सीटें बढ़ाई जाती हैं, तभी शेष विद्यार्थियों का नामांकन संभव होगा। ऐसे में बेहतर होगा कि वे शेष विद्यार्थी अन्य कॉलेजों में नामांकन करा लें अन्यथा सीटें नहीं बढ़ने की स्थिति में वह प्रवेश से वंचित रह जाएंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें