पोशाक व साइकिल राशि वितरित
बेगूसराय। अयोध्या प्रसाद सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नावकोठी में सोमवार को वर्ष 2015-16 का मुख्यमं
By Edited By: Published: Tue, 28 Jul 2015 05:39 PM (IST)Updated: Tue, 28 Jul 2015 05:39 PM (IST)
बेगूसराय। अयोध्या प्रसाद सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नावकोठी में सोमवार को वर्ष 2015-16 का मुख्यमंत्री बालक-बालिका साइकिल योजना, मुख्यमंत्री पोशाक योजना, मुख्यमंत्री किशोरी स्वास्थ्य योजना, बालक-बालिका छात्रवृत्ति योजना के तहत नवम दशम वग के छात्र-छात्राओं को नकद राशि दी गयी। इसका उद्घाटन रीना जायसवाल ने किया। इसमें साइकिल मद में अनुसूचित जाति के 70, एवं अन्य 182 छात्र-छात्राओं के बीच राशि वितरित की गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक गणेश झा ने की। मौके पर उप प्रमुख राधा देवी, देवेंद्र दास, सदन झा, महेश्वर दास, गीता कुमारी, राजीव कुमार, सुजीत शर्मा, सदानंद राम आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें