विराज को मिली सफलता से बीहट में खुशी की लहर
बेगूसराय। वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी विकास वैभव के सगे छोटे भाई विराज सिंह ने सिविल सेवा परीक्षा में 593व
बेगूसराय। वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी विकास वैभव के सगे छोटे भाई विराज सिंह ने सिविल सेवा परीक्षा में 593वीं रैंक हासिल कर न सिर्फ बीहट, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है। इस खबर से पूरे बीहट में खुशी की लहर दौड़ गई। भारी संख्या में गणमान्य लोगों ने टोला मकससपुर स्थित उसके निवास पर पहुंच कर उनके चाचा रमाकांत सिंह को बधाई दी।
घर में मौजूद चाचा रमाकांत सिंह ने बताया कि विराज के पिता जगदीश सिंह पानीपत रिफाइनरी में अधिकारी थे और वहां से सेवा निवृत्त होने के बाद दिल्ली में रह रहे हैं। विराज भी उन्हीं के साथ रहता है। यह लोग अक्सर गांव में आते रहते हैं। विराज को मिली सफलता से न सिर्फ हमारा परिवार बल्कि पूरा गांव हर्षित है। उधर इस सफलता पर नगर परिषद बीहट के मु़ख्य पार्षद राजेश कुमार टुन्नू, कांग्रेस नेता नंद किशोर सिंह, भाजपा नेता रामलखन सिंह, भाकपा नेता राम रतन सिंह आदि ने विराज को बधाई दी है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।