बच्चों ने निकाली प्रभातफेरी
बेगूसराय। मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा योजना अंतर्गत शनिवार को विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने प्रभ
By Edited By: Published: Sat, 04 Jul 2015 07:42 PM (IST)Updated: Sat, 04 Jul 2015 07:42 PM (IST)
बेगूसराय। मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा योजना अंतर्गत शनिवार को विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली। इस क्रम में श्रुतिकन्या परियोजना प्लस टू विद्यालय की छात्रा, मध्य विद्यालय बदलपुर एवं मध्य विद्यालय मटिहानी के छात्र-छात्राओं ने आपदा से कैसे बचें पर बैनर पोस्ट के माध्यम से से लोगों को जागृत किया। इन विद्यालयों के बच्चों ने अपने विद्यालय के पोषक क्षेत्र में जागरूकता संबंधी नारे लगाते हुए भ्रमण किया। मौके पर प्रधानाध्यापिका किरण कुमारी, सिंघासन देवी, रेणु कुमारी, प्रखंड समन्वयक विनोद राय आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें