भर्रा में बोनस वितरण समारोह आयोजित
बेगूसराय। भर्रा दुग्ध उत्पादन सहयोग समिति द्वारा शनिवार को शारदा चौक रंगमंच पर बोनस वितरण सह जागरूकत
बेगूसराय। भर्रा दुग्ध उत्पादन सहयोग समिति द्वारा शनिवार को शारदा चौक रंगमंच पर बोनस वितरण सह जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष बनारसी साह एवं संचालन सुधा मित्र अशोक कुमार ने की। मुख्य अतिथि बरौनी डेयरी के प्रापण प्रभारी ओम प्रकाश सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहाकि पशुपालन का हर व्यक्ति अपनी आर्थिक स्थिति को सुधार सकता है। इसके लिए बरौनी डेयरी किसानों को हर सुविधा उपलब्ध कराते रही है। दुग्ध उत्पादन संघ बरौनी के अध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने बरौनी डेयरी द्वारा किसानों को दी जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ के बारे में बताया। वहीं क्षेत्रीय प्रभारी आरके चंचल ने पशुओं को कैसे स्वास्थ्य एवं रोगमुक्त रखे, इस संबंध में किसानों को जागरूक किया। कार्यक्रम को पंथ प्रभारी उपेंद्र साह निदेशक मंडल के सदस्य पिंकी देवी, योगेंद्र साह, रामउदय कुमार आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में 306 किसानों के बाल्टी, कीड़ा मारने की दवा एवं पांच गरीब महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण किया गया। मौके पर सरपंच बैजू चौधरी, डा. शंकर शर्मा, रामविलास साह, राम कैलाश साह आदि मौजूद थे।