गढ़पुरा प्रखंड के उपप्रमुख का निधन
बेगूसराय। गढ़पुरा प्रखंड के उप प्रमुख मो. असलम की मौत शनिवार को इलाज के लिए पटना के जाने के दौरान ह
By Edited By: Published: Sat, 04 Jul 2015 03:53 PM (IST)Updated: Sat, 04 Jul 2015 03:53 PM (IST)
बेगूसराय। गढ़पुरा प्रखंड के उप प्रमुख मो. असलम की मौत शनिवार को इलाज के लिए पटना के जाने के दौरान हो गयी। बताया गया कि वे इन दिनों बीमार चल रहे थे। अचानक उनकी तबियत शुक्रवार की रात बिगड़ गयी थी। परिवार के लोग उन्हें पटना इलाज के लिए ले जा रहे थे। उनकी मौत की खबर से जनप्रतिनिधियों में शोक की लहर दौड़ गयी है। प्रखंड प्रमुख कुमारी हेमा ने बताया कि वे पंचायत समिति के सदस्यों एवं मुखिया के अलावा सामाजिक स्तर पर सुलझे हुए इंसान थे। उनके निधन पर पंसस परवेज आलम, प्रवीण कुमार, मुखिया बेबी कुमारी, मिथिलेश देवी, देवेंद्र पासवान, जिलेश्वर मुखिया, अमरेंद्र कुमार हिमांशु, अरविंद कुमार आदि ने शोक व्यक्त किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें