Move to Jagran APP

भुटान से भटकी महिला मिली

बलिया (बेगूसराय) : साहेबपुर कमाल तरबन्ना में भुटान से भटकी एक महिला मिली। जिसको स्थानीय ग्रामीणों के

By Edited By: Published: Tue, 02 Jun 2015 07:54 PM (IST)Updated: Tue, 02 Jun 2015 07:54 PM (IST)

बलिया (बेगूसराय) : साहेबपुर कमाल तरबन्ना में भुटान से भटकी एक महिला मिली। जिसको स्थानीय ग्रामीणों के साथ ज्ञानदेव सिंह ने थाना को सौंपा। उक्त महिला ने अपना नाम पेनजिन बतायी है। वह भुटान की पुचजीन की रहने वाली है। उसे किसी एजेंसीवाले ने जाब दिलाने का झांसा देकर भारत लाया एवं यहां लाकर छोड़ कर भाग गया। महिला ने पुलिस को बताया कि दो वर्ष पूर्व मेरे माता पिता से जाब दिलाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये भी लिया। और अपने साथ जाब के लिए लाकर यहां छोड़ दिया। उक्त महिला विवाहित है। जिसके साथ दो वर्ष का एक लड़का है। महिला अंग्रेजी से मास्टर डिग्री हासिल किया है और फर्राटेदार अंग्रेजी एवं हिन्दी बोलती है। अपने पति का नाम मैन टीयर, माता का नाम सोनम एवं पिता का नाम प्रीत बतायी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन कर सही पता पर महिला को अपने घर भेज दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.