शबे बरात पर रही चहल-पहल
बखरी/मंसूरचक (बेगूसराय) : मुस्लिम आस्था का पर्व शबे बरात सोमवार को क्षेत्र में अकीदत के साथ मनायी जा
By Edited By: Published: Tue, 02 Jun 2015 06:49 PM (IST)Updated: Tue, 02 Jun 2015 06:49 PM (IST)
बखरी/मंसूरचक (बेगूसराय) : मुस्लिम आस्था का पर्व शबे बरात सोमवार को क्षेत्र में अकीदत के साथ मनायी जा रही है। पर्व के मौके पर लोग घरों और उसके आस पास की साफ-सफाई में जुटे हुए हैं। दूसरी ओर लोग मस्जिदों, कब्रिस्तानों घरों में हलुआ एवं अन्य पकवानों के निर्माण में मशगुल दिखे। पर्व के मौके से बाहुल्य गांव में सुबह से ही चहल पहल दिखी।
इधर मंसूरचक के समसा, मसकंद दरगाह, मंसूरचक, आगापुर, कस्टोली आदि कब्रिस्तानों में मुस्लिम भाईयों ने पूरी रात रोशनी का प्रबंध किया है। डा. एमएम अली व मो. अशफाक ने बताया कि पैगंबर व कुरान के अनुसार रात में फातेहा व दुआ किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें