केंद्र की मोदी सरकार किसान मजदूर हितैशी : नंदकिशोर यादव
संवाद सहयोगी, बेगूसराय : केंद्र की राजग सरकार किसान मजदूर हितैशी है। यही वजह है कि छोटी-छोटी योजनाओं
संवाद सहयोगी, बेगूसराय : केंद्र की राजग सरकार किसान मजदूर हितैशी है। यही वजह है कि छोटी-छोटी योजनाओं के माध्यम से हर तबके को बैंकों से लिंक अप किया गया है। जिससे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है और लाभकारी योजनाओं का असर भी साफ-साफ देखने को मिलेगा। यह बातें बुधवार को एमआरजेडी कालेज के सभागार में प्रतिपक्ष के नेता राजग के नंदकिशोर यादव ने कार्यकर्ताओं के बीच केंद्र सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों को गिनाते हुए कही। कहा, बिहार में गंगा नदी पर दो रेल सह सड़क पुल बरौरी रिफाइनरी का विस्तारीकरण, पेट्रोकेमिकल्स हब की स्थापना, कृषि विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा, एक और एम्स की स्थापना, मुद्रा बैंक की स्थापना एवं हेल्थ कार्ड योजना सहित दर्जनों कार्य ऐसे हैं जिससे छोटे-छोटे व्यवसायी, किसान, मजदूर और लाखों युवाओं को रोजगार मिलेगी। साथ ही विकास की रफ्तार तेज होगी। कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से 21 जून को योग दिवस के रूप में मनाने का निर्णय संयुक्त राष्ट्र संघ ने लिया है। कहा, राजग कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाना चाहिए। कहा, बिहार की जनता नीतीश सरकार से ऊब चुकी है। अब उसकी उल्टी गिनती शुरू हो गयी है। परिचर्चा को संबोधित करते हुए सांसद डा. भोला सिंह ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। कहा, इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सह विधान पार्षद रजनीश कुमार ने कहा, जल्द से जल्द केंद्र सरकार द्वारा घोषित योजनाएं जमीन पर साकार रूप में दिखने लगेगी। परिचर्चा की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने बछवाड़ा, तेघड़ा, बरौनी, मटिहानी, बलिया एवं एस कमाल प्रखंड के गंगा किनारे बसे गांवों की बाढ़ एवं कटाव से मुक्ति दिलाने के लिए स्थायी योजनाओं की मांग की। मौके पर लोजपा नेता सह पूर्व विधायक रामविनोद पासवान, तेघड़ा विधायक ललन कुंवर, बखरी विधायक रामानंद राम, पूर्व विधायक श्रीकृष्ण सिंह, लोजपा जिलाध्यक्ष संजय पासवान, रालोसपा जिला महामंत्री शशिभूषण सिंह, भाजपा नेता अमरेंद्र कुमार अमर, ललन प्रसाद सिंह, आभा सिंह, विभा शर्मा, मृत्युंजय कुमार वीरेश, नवीन कुमार, नीरज शर्मा आदि मौजूद थे। संचालन भाजपा नेता कृष्ण मोहन पप्पु ने की।
इनसेट
नीला मॉडल जहर का प्रतीक : नंदकिशोर
बेगूसराय : बिहार में जहर का प्रतीक बन गया है। नीला मॉडल। नीतीश-लालू मॉडल को जनता नकार देगी। यह बातें प्रतिपक्ष के नेता नंदकिशोर यादव ने बुधवार को केंद्र सरकार के एक वर्ष पूरा होने के अवसर पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही। कहा, केंद्र सरकार ने बेगूसराय सहित संपूर्ण बिहार के विकास के लिए योजनाओं की झड़ी लगा दी है। जो हताश एवं निराश लोगों को दिखायी नहीं पड़ रहा है। कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बढ़ते प्रभाव से चिंतित लोगों को सत्ता से बेदखल होने का भय सता रहा है। कहा, आसन्न विधानसभा चुनाव में जनता नीतीश कुमार से सवाल पूछेगी कि भाजपा से अलग होते ही बिहार का विकास क्यों ठप पड़ गया। और राज्य से कानून का राज क्यों समाप्त हो गया। उन्होंने बिना राहुल गांधी का नाम लिये बगैर कहा कि कुछ नेता 56 दिनों तक कहां रहते हैं, यह किसी को पता नहीं चलता है। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्रा पर विश्व की निगाहें टिकी रहती हैं। आज संयुक्त राष्ट्र सहित सभी देशों में भारत की धाक जमी है। मौके पर रजनीश कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह, बखरी विधायक रामानंद राय, विधायक ललन कुंवर, विधायक श्रीकृष्ण सिंह, जिला महामंत्री कृष्ण मोहन पप्पु, सुरेंद्र विवेक, मीडिया प्रभारी मृत्युंजय कुमार वीरेश आदि उपस्थित थे।