दहेज लोभियों ने विवाहिता को जिंदा जलाया
संवाद सहयोगी, लाखो (बेगूसराय) : लाखो ओपी क्षेत्र के अयोध्याबाड़ी गांव में सोमवार की सुबह आठ बजे दहेज
संवाद सहयोगी, लाखो (बेगूसराय) : लाखो ओपी क्षेत्र के अयोध्याबाड़ी गांव में सोमवार की सुबह आठ बजे दहेज को लेकर एक विवाहिता की हत्या कर दी गयी। घटना की सूचना पाकर लाखो ओपी अध्यक्ष अमित कुमार, एएसआई एके झा एवं डीके सिंह, घटना स्थल पर पहुंचे और इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को दी। सूचना पाकर सदर डीएसपी ने घटनास्थल पर पहुंचे। मृतका क्रांति देवी की मां सुनीता देवी ने पुलिस को दिये बयान में बताया कि दहेज लोभियों ने मेरी पुत्री को जला कर मार डाला। जबकि घटना स्थल पर पुलिस ने पाया कि महिला घर का दरवाजा बंद कर शरीर में आग लगा ली थी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। ओपी अध्यक्ष ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद ग्रामीणों को शव अंतिम संस्कार के लिए दे दिया गया। पुलिस मामले की गंभीरता पूर्वक छानबीन कर रही है।