सिलिंडर में लगी आग से युवक झुलसा
साहेबपुर कमाल (बेगूसराय) : पंचवीर निवासी बालेश्वर शर्मा के रसोई घर में शुक्रवार की सुबह खाना बनाने क
By Edited By: Published: Fri, 24 Apr 2015 07:11 PM (IST)Updated: Fri, 24 Apr 2015 07:11 PM (IST)
साहेबपुर कमाल (बेगूसराय) : पंचवीर निवासी बालेश्वर शर्मा के रसोई घर में शुक्रवार की सुबह खाना बनाने के क्रम में सिलिंडर में अचानक लगी आग से अफरातफरी मच गयी। आनन-फानन में आग पर काबू पाने गए 30 वर्षीय युवक बबलू कुमार झुलस गए। परिजनों द्वारा तत्काल इलाज हेतु स्थानीय चिकित्सक के पास लाया गया। इधर घटना की खबर सुन पहुंचे लोगों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों की जांच करने, घटना के तत्काल बाद मधु मोनिका गैस एजेंसी के कर्मी पहुंचे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें