आग से पांच घर जलकर राख
संवाद सूत्र, बलिया (बेगूसराय) : थाना क्षेत्र के ताजपुर पंचायत के गोखलेनगर विष्णुपुर में गुरुवार की र
संवाद सूत्र, बलिया (बेगूसराय) : थाना क्षेत्र के ताजपुर पंचायत के गोखलेनगर विष्णुपुर में गुरुवार की रात्रि अचानक आग लगने से पांच महादलित परिवार का घर जलकर राख हो गया। वहीं घर में रखे अनाज, बर्तन, कपड़ा, खाद्य सामग्री जल गयी। इस घटना में दस बकरी भी झुलस कर मर गयी। आग से विनेश्वरी मोची, जितेंद्र मोची, सुभांशु मोची, सिकंदर मोची, खुशबू देवी का घर जल गया। आग की सूचना मिलते ही ग्रामीणों एवं अग्निशमन वाहन भी पहुंचकर आग बुझाने में सहयोग किया। आग बुझने पर लोगों ने राहत की सांस ली। अग्निपीड़ितों के हस्ताक्षरित आवेदन को मुखिया दुलदुल देवी, वार्ड सदस्य पप्पू कुंवर ने अग्रसारित कर बलिया सीओ को सौंपा।
इधर सामाजिक कार्यकर्ता व भाजपा के प्रदेश संगठन सचिव सुरेंद्र विवेक ने गांव जाकर अग्नि पीड़ित परिवारों से मुलाकात की एवं पीड़ित परिवारों के बीच एक-एक प्लास्टिक तिरपाल, थाली, लोटा, ग्लास, कटोरी, दस किलो चूड़ा, सत्तू, चीनी, नमक, मोमबत्ती, सलाई वितरण किया।