जयंती पर याद किए गए बाबू वीर कुंवर सिंह
संवाद सहयोगी, बेगूसराय : स्वतंत्रता संग्राम के प्रखर नायक बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती जिला में धूमध
संवाद सहयोगी, बेगूसराय : स्वतंत्रता संग्राम के प्रखर नायक बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती जिला में धूमधाम से मनाई गई।
मौके पर गुरुवार को कुंवर सिंह चौक पर जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
जयंती समारोह को संबोधित करते हुए नगर निगम के महापौर संजय कुमार ने कहा कि कुंवर सिंह पार्क का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। साथ ही हाईमास्ट लैंप भी लगाया जाएगा। इस अवसर पर नगर आयुक्त मोहन प्रकाश मधुकर, सदर बीडीओ रविशंकर, उप महापौर राजीव रंजन, कवि अशांत भोला सिंह, साइकिल यात्रा एक विचार के कार्यकर्ता नितेश रंजन, अमित जायसवाल, बलराम सिंह, गणेश गुणवंत, विजय कुमार, प्रो. चंद्रशेखर चौरसिया आदि मौजूद थे।