Move to Jagran APP

आग लगने से आठ घर जलकर राख

नावकोठी (बेगूसराय) : नावकोठी प्रखंड के समसा गांव में शनिवार की दोपहर आग लगने से आठ घर जलकर राख हो गय

By Edited By: Published: Sat, 21 Mar 2015 07:43 PM (IST)Updated: Sat, 21 Mar 2015 07:43 PM (IST)
आग लगने से आठ घर जलकर राख

नावकोठी (बेगूसराय) : नावकोठी प्रखंड के समसा गांव में शनिवार की दोपहर आग लगने से आठ घर जलकर राख हो गया। जबकि एक गाय भी गंभीर रुप से झुलस गई है। स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि समसा गांव निवासी घूलो देवी दोपहर में खाना बना रही थी। तभी चुल्हे से उड़ी एक चिंगारी से उसके घर में आग लग गई। जब तक उस आग पर काबू पाया जाता आग ने विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते पड़ोस के नारायण महतो, विजय गोस्वामी, राजेंद्र महतो, महेंद्र महतो, प्यारे लाल महतो, चुनचुन महतो और मनोज महतो के घर को अपने आगोश में ले लिया। घटना की सूचना पाकर पहुंचे अग्निशामक दस्ते एवं स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। पीड़ितों ने बताया कि इस घटना में लगभग छह लाख की संपति जलकर राख हो गई है। वहीं, आग की जद में आने से नारायण महतो की एक गाय भी बुरी तरह झुलस गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.