करंट से बच्चे की मौत
तेघड़ा (बेगूसराय) : तेघड़ा नगर पंचायत के गोरियारी टोला निवासी भुल्लु साह का तीन वर्षीय पुत्र प्रिंस क
By Edited By: Published: Sat, 21 Mar 2015 07:39 PM (IST)Updated: Sat, 21 Mar 2015 07:39 PM (IST)
तेघड़ा (बेगूसराय) : तेघड़ा नगर पंचायत के गोरियारी टोला निवासी भुल्लु साह का तीन वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार की मौत शनिवार को करंट लगने से हो गई। वार्ड पार्षद सुमन देवी ने बताया कि प्रिंस घर के निकट ही संध्या तीन बजे के करीब खेल रहा था। इसी दौरान एक तार की जद में आने से उसे करंट लग गया। जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गया। जब तक घर वाले उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाते रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें