Move to Jagran APP

अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल प्रारंभ

संवाद सूत्र, बीहट (बेगूसराय) : संयुक्त ट्रेड यूनियन संघर्ष समिति के बैनर तले शुक्रवार को बरौनी थर्मल

By Edited By: Published: Fri, 20 Mar 2015 08:03 PM (IST)Updated: Fri, 20 Mar 2015 08:03 PM (IST)

संवाद सूत्र, बीहट (बेगूसराय) : संयुक्त ट्रेड यूनियन संघर्ष समिति के बैनर तले शुक्रवार को बरौनी थर्मल के न्यू एक्शटेंशन प्रोजेक्ट के मुख्य द्वार पर चार मजदूर शंकर शर्मा, राजकिशोर सिंह, अजीत कुमार, संजीव कुमार सहित भाजयुमो अध्यक्ष संजय कुमार अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं। थर्मल प्रबंधन एवं कार्यरत कंपनी द्वारा मजदूरों के साथ किए जा रहे शोषणपूर्ण कार्य, मनमाने ढंग से छंटनी, पीएफ सहित अन्य मांगों को लेकर मजदूर भूख हड़ताल पर हैं। भूख हड़ताल का समर्थन संयुक्त ट्रेड यूनियन संघर्ष समिति द्वारा किया जा रहा है। समिति के संयोजक सह प्रदेश डेलीगेट कांग्रेस सदस्य नारायण सिंह ने कहा कि आज यह क्षेत्र लगातार शोषण एवं उपेक्षा का शिकार होता जा जा रहा है। वाजिब हक को लेकर मजदूरों भूख हड़ताल पर जाने को विवश हैं। इंटक जिलाध्यक्ष चुनचुन राय ने कहा कि श्रम कानून एवं श्रम नीति के अनुरूप अगर सुविधा लागू नहीं किया जाएगा तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। भारतीय मजदूर संघ के संगठन प्रभारी विजय सिंह ने कहा कि कंपनी अपने मनमाने रवैये के कारण आम मजदूरों की आवाज को मुकदमा और लाठी डंडे से दबाने की कोशिश कर रही है। सभा को हीरालाल सिंह, अनिरुद्ध सिंह, मुकेश कुमार, रामानंद यादव आदि ने संबोधित किया।

loksabha election banner

इधर मजदूरों के हड़ताल के समर्थन में वैज्ञानिक चेतना मंच द्वारा अष्टजाम किया जा रहा है। मंच के केदारनाथ भास्कर, संजीव फिरोज आदि ने बताया कि जब तक मजदूरों की मांग नहीं मानी जाएगी तब तक अखंड राग चलता रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.